logo

झारखंड : भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, 6 गंभीर रुप से घायल 

BHANDA.jpg

लोहरदगा : 

भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी से केरो नगजुआ रोड में बड़ागाई मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। जिससे दोनं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 4 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको इलाज के लिए रांची भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दो बाइक में 6 लोग सवार थे। करगे गांव निवासी राजू अंसारी व एक अन्य युवक की मृत्यु मौके पर पर हो गई। वहीं, चार घायल युवकों की पहचान नहीं हो पायी है। 


धनबाद में दो की मौत 
इधर रविवार देर रात  धनबाद गोविंदपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा होने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलों को एस एनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित हाईवा ने पीछे से ट्रक में टक्कर मारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे ट्रक खड़ा था इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इसमें दो लोग गाड़ी में ही फंस गए थे। दोनों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। घायल ने बताया कि सीखने के लिए हाईवा निकाला था।