logo

यूपी में झारखंड के 4 लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रही तेज रफ्तार कार घर में घुसी

CAR_CRASH.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतापगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली इलाके के राजगढ़ गांव के पास हुआ। मरने वालों में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के भदानीनगर क्षेत्र का अभिषेक ओझा, चालक सनाउल्ला, भुरकुंडा का सौरव गुप्ता और रांची के अभिषेक सिंह शामिल है। इसके अलावा रोहित, आकाश, रूपेश गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद प्रयागराज महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व से आ रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गई।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में घर में सो रहे दंपति भी घायल हो गए हैं। 

पुलिस के अनुसार हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। कार में कुल 7 लोग सवार थे। मौके पर पुलिस की कई टीमें पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, परिजनों को सूचना दे दी गई है। 


 

Tags - Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Jharkhand News Jharkhand Hindi News 4 dead