logo

तेज रफ्तार का कहर : कार पहले पोल से टकराई, फिर हवा में उड़ते हुए पलटी: 4 की मौत

कार पहले पोल से टकराई, फिर हवा में उड़ते हुए पलटी: 4 की मौत

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के सदर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बूटी मोड़ से डुमरदगा जाने वाले में रास्ते में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। चारों युवक रांची के बरियातू बस्ती के रहने वाले थे। सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। 


बेहद खौफनाक मंजर था
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा खौफनाक था। बेहद तेज गति आ रही कार अचानक पहले पोल से टकराई फिर दीवार से टकरा गई। इसके बाद पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी वह दिखाई भी नहीं दे रही थी चलते वक्त। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। 

 हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की. हादसे का शिकार कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई। बता दें कि सड़क हादसा न हो इसके लिए यातायात विभाग की ओर से समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाया जाता है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और असमय मौत को टाला जा सके।