logo

अचानक हुए ओलावृष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान, 41 बकरियों की मौत

बकरी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची जिला के बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खखरा पंचायत में शुक्रवार दोपहर में जोरदार बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। ओला की चपेट में आने से 41 बकरियों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। इसके अलावा ओला गिरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। खखरा निवासी बिंदु महतो, ललकु महतो, रोहिणी देवी और अन्य कई लोग गांव की बकरियों को चराने के लिए खेत की ओर गए थे। अचानक दोपहर में बारिश के बाद ओले पड़ने लगे। आसपास बचने की कोई जगह नहीं थी। इसलिए ग्रामीणों को बकरियों के साथ खुले आसमान के नीचे रहना पड़ा। जिनकी बकरियों की मौत हुई है उनमें राम लखन महतो, राजेश महतो, प्रकाश महतो, देवेंद्र महतो, फुलेश्वर महतो, गांधारी महतो, राजेश महतो, नईम अंसारी, धनराज महतो, बीरबल महतो, जदू महतो, पारसनाथ महतो और दीपक महतो शामिल है।


जनप्रतिनिधि करेंगे निरिक्षण
इस ओलावृष्टि से किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस को लेकर शनिवार को विधायक, सांसद प्रतिनिधि, अंचलाधिकारी के साथ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने वाले हैं। अधिकारियों के जनप्रतिनिधि शुक्रवार को बारिश और ओला से हुई तबाही की जानकारी लेंगे और गांव वालों से बात करेंगे। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा विभाग से भी सभी को मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। इस दौरे में कहां के विधायक समरी लाल, सांसद प्रतिनिधि तपेश्वर मिश्रा और अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी शामिल रहेंगे।  बता दें कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।