logo

साहेबगंज : अपहरण करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा की किडनैपिंग का किया था प्रयास

किडनैप.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहेबगंज जिले में राजमहल पुलिस ने त्वरित और सफल कार्रवाई करते हुए, एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के आरोप में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, राजमहल के निर्देश पर गठित छापामारी दल द्वारा की गई।
दरअसल यह घटना 9 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जहां राजमहल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामनगर की एक नाबालिग छात्रा को स्कूल जाने के दौरान असामाजिक तत्वों ने जबरन मारपीट करते हुए बोलेरो पिकअप पर बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया था। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे और वाहन को रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपितों ने ग्रामीणों के साथ भी मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और बढ़ती भीड़ को देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
इसके बाद यह मामला पुलिस के पास गया और राजमहल थाना में कांड संख्या 362/25 दिनांक 09.10.2025 को संबंधित धाराओं, जिनमें अपहरण (IPC की धाराएँ) और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 8/12 शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया गया। और फिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने कार्रवाई करते हुए आज यानि 10 अक्टूबर को रात करीब 2:30 बजे पाँचों अभियुक्तों को मजहर टोला दियारा के पास से पकड़ लिया गया।
सभी आरोपी राजमहल थाना, जिला साहेबगंज के निवासी हैं। उनकी पहचान निम्नलिखित रूप से की गई है:
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. सेन्द्र शेख, उम्र करीब 25 वर्ष पिता जमीन शेख
02. समीर शेख, उम्र करीब 20 वर्ष पिता कल्लु शेख
03. बाबर शेख उर्फ़ मो. सरीफुल हक, उम्र करीब 20 पिता इसराईल शेख
04. मेम्बर शेख, उम्र करीब 28 वर्ष पिता मिनु शेख समी सा० गोडिया टोला
05. हमीच शेख जत्र, उम्र करीब 19 वर्ष (पिता अब्बास शेख) चा०-हसन टोला सभी थाना- राजमहल, जिला-साहेबगंज।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update sahibganj news sahibganj khabar