द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एलबीएसएम रोड साईं मंदिर के पास आशीष भगत की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसे लेकर सोमवार को जमशेदपुर के सीनियर एसपी पियूष पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि पकड़े गये सभी पांचों युवकों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। जेल भेजे गये अपराधियों में बागबेड़़ा निवासी रहुल यादव, कीताडीह म्वालापट्टी निवासी रंजन कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह उर्फ बाबू रेपर, सूरज कुमार दास उर्फ बुढा और शुभम कुमार उर्फ कल्लू शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि आशीष भगत के साथ साईं रथ यात्रा में हुए विवाद के बाद सभी ने उसकी हत्या की योजना बनायी थी। एक सोची समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया था।
