logo

पाइप बिछाने के लिए खोदे गये गड्ढे में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

judo.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जुमार पुल के जुडको द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया है। जिसमें एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। इसमें जुडको और पुलिस दोनों की लापरवाही सामने आ रही है। 20 दिन पहले ही गड्ढा खोदा गया है लेकिन अब तक पाइप नहीं बिछाया गया है। मृतक बच्चे का नाम नमन है। बताया जा रहा है कि नमन अपनी मां अंजलिना कुजुर के साथ माहेर आश्रम में रहता था। वह 14 मार्च को दोपहर में मां के साथ खेल रहा था। तभी वह मां से मोबाइल मांगने की जिद्द करने लगा। मां मोबाइल लेने के लिए आश्रम के अंदर गई। बाहर आई तो बच्चा वहां नहीं था। 


दो दिन बाद पहुंची पुलिस 
मां ने काफी ढ़ूंढ़ा पर बच्चे का कुछ पता नहीं चला। फिर देखा तो आश्रम के पीछे दिवार टूटा हुआ था। उससे बच्चा बाहर निकल गया था। इसके बाद सदर पुलिस को सूचना  दी गई। पुलिस दो दिन के बाद 16 मार्च को आश्रम पहुंची। दो दिन बाद पुलिस ने खोजबीन की। विद्यालय में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। उससे भी कुछ नहीं पता चला। आश्रम की सिस्टर ने बताया कि 16 मार्च को पुलिस ने बच्चे को खोजने का प्रयास किया लेकिन उसमें पानी भरा था। शनिवार को गढ्ढे में मोटर लगाकर पानी निकाला गया। इसके बाद शव मिला। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।