logo

गेतलसूद डैम में अचानक मर गई 50 क्विंटल मछली, 10 लाख का नुकसान

सोोमप.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

रांची के गेतलसूद डैम में अचानक 50 क्विंटल मछलियां मर गई है। इससे मत्स्य पालकों को 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। गेतलसूद मत्स्यजीवी सहयोग समिति के विभिन्न सदस्यों के 50 क्विंटल से अधिक तेलपिया मछलियों की अचानक मौत हो गई है। इसके पीछे का कारण नहीं पता चल सका है। मत्स्य पालतों का कहना है कि अज्ञात कारणों से मछली की मौत हुई है। मृत मछलियों का वजन 600 ग्राम से लेकर 3 किलोग्राम तक है। मत्स्यपालक भोला महतो ने बताया कि कुल 8 केज की मछलियां मर गई है। मछलियों की मौत कैसे हुई, फिलहाल ये कहना मुश्किल है। मत्स्य पालकों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि ये सभी गेतलसूद डैम में केज के माध्यम से मछली पालन करते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N