logo

Ranchi : 50 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर लगा आरोप 

tytyt.jpg

लोहरदगाः
लोहरदगा से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा है कि अधेड़ उम्र की महिला घास काटने गई थी तभी उसके साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि दुष्कर्म का आरोप दो पुलिस जवानों पर ही लगा है, हालांकि वह दोनों पुलिस कौन है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से जांच चल रही है। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की उम्र 50 साल है। महिला के प्राइवेट पार्ट पर आरोपियों ने चोट भी पहुंचाई है।  


रिम्स रेफर किया गया 
महिला ने बताया कि मकई खेत में लगभग 11:00 बजे घास काटने गई। तभी सेरेंगदाग पिकेट के 2 पुलिस जवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। महिला गंभीर हालत में अपने घर पहुंची। उसे ब्लीडिंग होने लगी। बेटे को फोन किया। गया। बेटा महिला को सदर अस्पताल लेकर गया। वहां से महिला को रिम्स रेफर कर दिया गया। 

 

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
महिला थाना प्रभारी ने कहा है कि महिला का बयान ले लिया गया है। हम जांच में जुट गये हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को सजा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। घटना की सूचना मिलते ही कई महिला अस्पताल पहुंच आरोपियों पर करवाई की मांग करने लगे वही पुलिस ने आश्वाशन दिया है जांच चल रही करवाई जरूर होगी।