रांची:
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 58वीं वार्षिक आमसभा 10 सितंबर को और सत्र 2022-23 का चुनाव 11 सितंबर को होगा। वार्षिक आमसभा और मतदान चैंबर भवन में ही होगा। वार्षिक आमसभा का आयोजन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक होगा। मतदान की प्रक्रिया शनिवार से ही आरंभ होगी जो दोपहर 2 बजे से रात्रि 7 बजे तक चलेगी। 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से रात्रि 7 बजे तक भी मतदान होंगे। सदस्य अपनी सुविधानुसार कभी भी मतदान स्थल पर आकर अपना वोट दे सकते हैं।

सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ बैलेंस शीट
उक्त बातें आज चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कार्यकारिणी समिति की बैठक में कहीं। चुनाव संपन्न कराने हेतु सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया -चेयरमेन और पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा को को-चेयरमेन बनाया गया। आज की बैठक में चैंबर के वित्तrय वर्ष 2021-22 के ऑडिटेड बैलेंस शीट को कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। चैंबर अध्यक्ष ने वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत की ओर से मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि सदस्यों के सामूहिक योगदान से ही उन्होंने अपने कार्यकाल का आरंभ करते हुए, इस कार्यकाल को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाया है।

चैंबर की वित्तीय स्थिति सशक्त बनाने पर चर्चा
बैठक के दौरान चैंबर की वर्तमान वित्तिी स्थिति को सशक्त बनाने की दिशा में गंभीर चर्चा की गई। सदस्यों द्वारा यह कहा गया कि चैंबर के प्रति व्यापार जगत का विश्वास बढ़ा है, ऐसे में आवश्यक है कि चैंबर को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जाय। आर्थिक रूप से सशक्त होने पर ही हम अपने सदस्यों को क्वालिटी सर्विस देने में सक्षम हो पायेंगे। सदस्यों द्वारा लिखित रूप से इस प्रस्ताव को आगामी वार्षिक आमसभा में सदस्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करने के लिए चैंबर अध्यक्ष को सौंपा गया। सदस्यों की भावना को देखते हुए चैंबर अध्यक्ष ने उक्त प्रस्ताव को आमसभा के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आश्वस्त किया।

सभी सदस्यों ने चैंबर अध्यक्ष की प्रशंसा की
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चैंबर अध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका अभिवादन किया और कहा कि आपके उत्कृष्ट योगदान से चैंबर को नई गति मिली है।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा, उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव राहुल मारू, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ, कार्यकारिणी सदस्य आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अनिष बुधिया, डॉ0 अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण लोहिया, सोनी मेहता, वरूण जालान, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, सज्जन सर्राफ, पवन शर्मा, दीपक कुमार मारू, कुणाल अजमानी, सदस्य प्रमोद चौधरी, साहित्य पवन, संजय अखौरी, अमित किशोर, राजीव सहाय, बिनोद अग्रवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, सुषील चौधरी, आनंद जालान, विमल फोगला सहित कई सदस्य उपस्थित थे।