logo

रांची में 6 लड़कों ने 15 साल की लड़की से किया गैंगरेप

rape216.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के पिस्कानगड़ी थाना क्षेत्र से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से सोमवार की रात छह युवकों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को दबोच लिया है। थाने में दिए आवेदन के अनुसार पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई हुई थी। वहां रात 10 बजे के आस पास परिवार के लोग डांस कर रहे थे। 


घर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म
इसी क्रम में एक युवक आया और लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर के पीछे ले गया। साथ ही अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया। इसका बाद सभी ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को जान से मारने की धमकी दी कि अगर वह घटना के बारे में किसी को बताएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। 


घटना के बाद नाबालिग मुश्किल से घर पहुंची और घरवालों को सारी जानकारी दी। मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रिम्स भेजा गया। 

Tags - Gang Rape Gang Rape in Ranchi Crime in Ranchi Crime News Gang Rape 6 boys gang sexual violence