logo

प्रधानमंत्री राहत आपदा कोष से रांची के 6 मरीजों को मिली 15 लाख की आर्थिक मदद 

WhatsApp_Image_2023-06-30_at_4_51_04_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से रांची के 6 असाध्य रोगों के मरीजों को 15 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। दरअसल रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ की अनुसंशा से यह राशि उन मरीजों के उपचार के लिए संबंधित अस्पतालों को भेजी गयी। सहायता राशि मिलने पर संजय सेठ ने प्रधानमंत्री का आभार जताए हुए कहा, बीते 1 वर्ष में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष मेरी अनुशंसा पर ₹70 लाख से अधिक की राशि असाध्य रोगों के उपचार हेतु स्वीकृत की गई है। विगत 3 माह में प्रधानमंत्री ने 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने ने बताया कि इसके लिए यह आवश्यक है कि जिस अस्पताल में उपचार हो रहा हो, वह अस्पताल प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ संबद्ध हो। इसके अलावा इसका लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र, अस्पताल का स्टीमेट, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं। 


इन्हें मिली सहायता राशि 

प्रधानमंत्री राहत आपदा कोष से जिन मरीजों की मदद की गयी उनमे हटिया निवासी रिद्धिका तिवारी को ₹3 लाख, कोकर निवासी सानवी राय को ₹3 लाख, रातू निवासी आशीष तिग्गा को ₹3 लाख, हरमू निवासी अभिजीत कुमार चंद्रवंशी को ₹3 लाख, पंडरा निवासी राजाराम सिंह को 2.5 लाख रुपए और खलारी निवासी उमा देवी को ₹50000 की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें 2 मरीज कैंसर के मरीज हैं जबकि अन्य लोग भी असाध्य रोगों से ही पीड़ित हैं। इन सबका उपचार वेल्लोर, मुंबई, पुणे, कोलकाता जैसे महानगरों में बड़े अस्पतालों में हो रहा है। 

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N