logo

Ranchi : पानीपूरी खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, 3 की हालत गंभीर

िहमक.jpg

रांचीः
लोग बड़े चाव से गोलगप्पा खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार लोग इसे खाकर बीमार हो जाते हैं। ताजा मामला रांची के मांडर थाना क्षेत्र के गोरे करमटोली गांव  से आया है। जहां पानी पूरी खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार हो गए हैं। बीमार लोगों में असगरी बेगम और उनके 5 बच्चे शामिल हैं। 3 लोगों की स्थिति गंभीर है।  जिन्हें मांडर मुख्यालय स्थित मिशन कांस्टेंट लीवांस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असगरी बेगम (35 साल ), सबसे बड़ी बेटी आफरीन परवीन (13 साल), अलीफा परवीन (8 साल) की हालत गंभीर है। इनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।


ठेले वाले से खरीदा था गोलगप्पा 
खुशनुमा परवीन (10 साल) अफीफा परवीन (4 साल) और जाहिद अंसारी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि असगरी बेगम और उसके 5 बच्चों ने ठेला में गोलगप्पा बेचने वालों से गोलगप्पा खरीदकर खाया था। इसके बाद रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी होने लगा।  पहले घरेलू उपचार किया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोलगप्पा खाने से गांव के अन्य लोग भी बीमार हैं।