logo

पलामू : 60 साल के बुजुर्ग ने भगाया 3 बच्चों की मां को..आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक

graamin.jpg

पलामूः
पलामू जिला स्थित पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल का बुजुर्ग 3 बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया था। महिला के पति मुकेश मेहता ने महिला थाना में पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए चंद्रेश्वर पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिससे गुस्साए चंद्रेश्वर पासवान के दो पुत्र रवि पासवान और शशि पासवान ने रविवार की सुबह महिला के पति मुकेश को फांसी पर लटका दिया, गनीमत रही क तभी मुकेश की बेटी ने पिता को फांसी पर लटका देख लिया और शोर मचाकर अपने पिता की जान बचा ली। 


पुलिस को बनाया बंधक 
चंदेश्वर पासवान  की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 6 घंटे तक पुलिस को बंधक बनाये रखा। इस दौरान लोग महिला की शादी उस बुजुर्ग से कराने और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उन्हें आजाद किया। इधर महिला के पति का इलाज चल रहा है फिलहाल वह खतरे से बाहर है। 


मुकेश को मारने की कोशिश

मुकेश की बेटी निशा ने बताया कि सुबह में रवि पासवान और शशि पासवान घर में आये थे। वह अपने छोटे भाई को बाहर देखने चली गयी। वापस कमरे में लौटी, तो देखा की पिता फांसी से लटके हुए हैं। इसके बाद शोर मचाना शुरू किया। वहीं, मुकेश ने पुलिस को बताया की रवि और शशि उसे मारने की कोशिश कर रहे थे। क्योंकि उसके पिता पर मेरी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप है।

 

मायके वालों ने भगा दिया 
करीब 11 बजे तीन बच्चों की फरार मां वापस आ गयी थी, तो लोगों ने पुलिस को खबर की। जब पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे, ग्रामीणों ने पुलिस बल को भी बंधक बना लिया और महिला की शादी चंदेश्वर से कराने की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि चंदेश्वर पासवान उसे उसके मायके छोड़कर भाग गया था। जहां महिला के मायके वालों ने वहां से उसे भगा दिया था। इधर पुलिस ग्रामीणों को समझा- बुझाकर महिला को अपने साथ ले गई।