logo

नई दिल्ली : भारत और यूरोपिय संघ के बीच द्विपक्षीय संबंधों की 60वीं वर्षगांठ, इन मुद्दों पर बनी सहमति

pmmodia.jpg

नई दिल्ली: 

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लयेन भारत के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को उर्सुला ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उर्सुला ने कहा कि यूरोपीय संघ के पास केवल एक व्यापार और प्रोद्योगिकी परिषद है। ये भी अमेरिका द्वारा नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम भारत के साथ मिलकर दूसरी व्यापार और प्रौद्योगिक परिषद स्थापित करें। ये काफी अहम होगा। उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि हमारे पास एक तकनीकि शक्ति के रूप में भारत है। 

 

भारत-यूरोपिय संघ की 60वीं वर्षगांठ
उर्सुला वॉर डेन लेयेन ने कहा कि इस साल भारत और यूरोपिय आयोग के बीच द्विपक्षीय संबंधों की 60वीं वर्षगांठ हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम जीवंत लोकतंत्र हैं। बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। हमारे बीच बहुत कुछ समान है लेकिन हम एक साझी चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बैठक की सराहना करती हूं। 

नई दिल्ली में पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने नई दिल्ली में यूरोपिय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन के साथ वार्ता की। पीएम मोदी ने इस वार्ता में जीवंत भारत-यूरोपिय संघ की सामरिक साझेदारी और प्रगति की समीक्षा की। दोनों वैश्विक नेताओं ने इस दौरान व्यापार, जलवायु तथा डिजिटल प्रौद्योगिक तथा लोगों के बीच संबंधों को औऱ गहरा बनाने पर सहमति व्यक्त की।