logo

पलामू : 8 दरिंदो को मिली उम्रकैद की सजा, अपहरण..दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता को 5 साल बाद मिला न्याय

piiuuyu.jpg

पलामूः
पलामू में 5 साल बाद एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय मिला है। 8 आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिली है। न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार की अदालत में अपराधियों को सजा सुनाई गयी। आरोपियों को सश्रम जल के साथ ही 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देंगे तो 2 साल और अधिक सजा भुगतनी होगा। इस मामले में पाटन थाना के बंजारी निवासी शांति देवी ने पाटन थाना में 26 मार्च 2016 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 


अपहरण कर किया था दुष्कर्म 
अपराधियों ने 24 मार्च 2016 को पीड़िता के घर की दीवार फांदकर उसका अपहरण किया था। जबरन लड़की को बाइक पर बैठा करकर अपने साथ ले गए। इसके बाद आठों ने बारी-बारी से उसका दुष्कर्म किया और लड़की की हत्या कर दी। अपहरण के 4 दिन बाद लड़की की लाश नदी के किनारे बालू में दफन मिली थी। 


ये अपराधी शामिल 
सजा पाने वालों में इकबाल अंसारी, राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, रामजीत मेहता, पारस यादव, ओम प्रकाश सिंह,, अखिलेश कुमार पाल व सुरेंद्र यादव शामिल है । इन सब पर 1-1 लाख का जुर्माना भी लगा है।