logo

रांची रेलवे स्टेशन से 9 महीने का बच्चा चोरी, कैसे घटी पूरी घटना पढिए

BACCHA1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची रेलवे स्टेशन से एक 9 महीने का बच्चा चोरी हो गया है। अब तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। चोरी की खबर फैलते ही पूरे रेलेवे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई है। खोये हुए बच्चे का नाम शुभम कुमार है। घटना के बाद रेलवे पुलिस और जिला पुलिस बच्चे को तालश रही है।

 
घटना को लेकर बच्चे के पिता ने बताया कि वह, उनकी पत्नी और उनका बच्चा अगरतल्ला से लौट रहे थे। रविवार सुबह वे रांची स्टेशन पर उतरे जहां से उन्हें लातेहार जाना था। लातेहार जाने के लिए ट्रेन का समय सुबह 10:00 बजे था। इसलिए वह अपने परिवार के साथ ट्रेन का इंतजार करने लगे। लेकिन इसी बीच उनका बच्चा खो गया। वह पूरे स्टेशन परिसर में अपने बच्चे को ढूंढने लगे। जो अभी तक नहीं मिल पाया है। बच्चे के पिता ने बताया कि उनका एक ही बच्चा है। 


बताया जा रहा है कि जहां पर बच्चे माता-पिता अपने बच्चे के साथ खेल रहे थे वह स्टेशन परिसर के बाहर है, इसलिए वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद रेलवे पुलिस की एक टीम बनाकर लगातार बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रही है। रांची के चुटिया थाने में भी मामला दर्ज किया गया है। चुटिया थाना प्रभारी उमाशंकर कुमार ने बताया कि जिला पुलिस और रेलवे पुलिस की ओर से एक टीम का गठन किया गया है और दोनों टीमें मिलकर बच्चा चोर की तलाश कर रही है। 


पुलिस ने बताया है कि बच्चा चोरी में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चा चोरों ने पहले माता-पिता को बहला-फुसलाकर अपना बना लिया। कुछ देर तक उन्होंने माता-पिता के साथ मिलकर बच्चे को प्यार किया। जब माता-पिता को उनपर विश्वास हो गया तो चोरों ने उनका बच्चा चुरा लिया। 
 

Tags - Ranchi News Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi Recent News Jharkhand News Ranchi Railway Station Child Abduction