द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बिरयानी को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक ने रेस्टोरेंट संचालक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना बीती रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है।.jpeg)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चौपाटी रेस्टोरेंट बंद होने के समय एक युवक बिरयानी लेने पहुँचा था। रेस्टोरेंट संचालक ने दुकान बंद होने का हवाला देते हुए युवक को बिरयानी देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बकझक हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बिरयानी खरीदने आये युवक ने अचानक पिस्तौल निकाली और रेस्टोरेंट संचालक को गोली मार दी। जिसके बाद दुकान संचालक ने अस्ताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।.jpg)
बताया जा रहा है कि इस घटना में 4 से 5 अपराधी शामिल थे। जो कि सभी मौके फरार हैं। हालांकि पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी अपराधी एक सफ़ेद रंग की कार में बैठकर फरार हुए है।