logo

पाकुड़ के झिकरहटी पश्चिम में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, खेतों में बमबाजी

junrui.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहटी पश्चिम गांव में आपसी विवाद को लेकर बमबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, एक जनवरी को गांव में पिकनिक के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने के बाद उसी रात गांव में पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन पंचायती असफल रही।
इसके बाद शुक्रवार, दो जनवरी को दोपहर बाद गांव के पास खेतों में अचानक बमबाजी की गई। विस्फोट की आवाज से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक स्थिति पहले ही शांत हो चुकी थी। पुलिस की मौजूदगी में पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दोनों गुटों के लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे गांव और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चला रही है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest updates Jharkhand Pakur News Updates latest Pakur News latest Updates Pakur Pakur News in hindi Pakur news in hindi jharkhand News Updates Pakur n