logo

प्रेमी को ढूंढते हुए मध्यप्रदेश की युवती पलामू पहुंची, बॉयफ्रेंड के घर के बाहर दिया धरना

पहेोगल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका को प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठा देखा गया। पुलिस आई जिसके बाद युवती को उठाकर प्रेमी के घर के अंदर रखवाया गया। इधर प्रेमी अपनी प्रेमिका की आने की खबर सुनते ही फरार हो गया है। युवती मध्य प्रदेश के इटारसी से पलामू पहुंची है। पहले तो वह घंटो प्रेमी के घर के बाहर घंटों बैठी रही। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवती को प्रेमी के घर में रखा गया। 


जानकारी के मुताबिक पलामू के देवरी का रहने वाल सोनू कुमार कुछ साल पहले नौकरी करने बेंगलुरु गया था। बेंगलुरु में ही सोनू की दोस्ती युवती के साथ हुई थी। बाद में दोनों में प्यार हो गया लेकिन लड़की पहले से शादीशुदा थी। कुछ दिनों बाद सोनू बेंगलुरु से अपने घर पलामू लौट आया। पिछले हफ्ते सोनू की शादी हुई है। जब इस बात की जानकारी सोनू की प्रेमिका को मिली तो वह सोनू को ढूंढते हुए पलामू आ गई। 


मंगलवार की शाम मध्यप्रदेश की युवती सोनू के घर पर पहुंची। युवती सोनू के घर के बाहर रात के करीब एक बजे तक बैठी रही। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते पुलिस पहुंची। पुलिस को युवती ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के दबाव पर सोनू के परिजन लड़की को अपने घर में एक दिन के लिए रखने को तैयार हो गए। देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि लड़की अपने प्रेमी को खोज रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। लड़की ने अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया है। 

Tags - Palamu News Palamu News Palamu Recent News Palamu Affair News Palamu Love Story News Palamu Latest News