logo

रांची में एक लड़की को दी जा रही है तेजाब फेंकने की धमकी, डर से कॉलेज जाना छोड़ा

ACID_ATTACK.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मनचलों का दुस्साहस इसना बढ़ता जा रहा है कि अब लड़कियों को खुलेआम धमकी देने लगे हैं। रांची के कोतवाली थाना में एक लड़की ने अंकित यादव नामक लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लड़की का कहना है कि उसकी दोस्ती अंकित से 2 साल पहले फेसबुक में हुई थी। लेकिन वह अच्छा लड़का नहीं है। उसकी नीयत भी अच्छी नहीं है। इस बात का पता उसे कुछ टाइम चल गया था। इसलिए उसने उससे बात करना छोड़ दिया। अब अंकित पीड़ित छात्रा को धमकी देता है कि वह उसपर एसिड फेंक देगा। उसे गंदी-गंदी गालियां देता हैं। कहता है उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। 


रास्ता रोक करता है छेड़खानी 
आरोपी अंकित यादव उर्फ शनि के खिलाफ कोतवाली थाना में FIR दर्ज हुआ है। पीड़ित छात्रा अपर बाजार की रहने वाली है।जब भी छात्रा का कहना है कि जब भी कोचिंग जाती है को उसे परेशान करता है। हर वक्त उसपर नजर बनाए रखता है। आते-जाते उसका पीछा करता है। रास्ता रोक छेड़खानी करता। इस वजह से परेशान होकर उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। अंकित के खिलाफ भादवि की धारा 354, 354 (डी)2, 504, 506 और 503 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT