logo

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड में भव्य ग्राम सभा का आयोजन

aadi1.jpg

पाकुड़/नंदलाल तुरी

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत पाकुड़ में आंकाक्षी प्रखंड लिट्टीपाड़ा अंतर्गत सोनाधनी पंचायत के मुकरी पहाड़ ग्राम में भव्य ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में विभागीय पदाधिकारी, विभिन्न कर्मीगण, JSLPS की दीदियाँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए ग्राम लीडर,आदि सहयोगी एवं आदि साथी का चयन किया। ये प्रतिनिधि भविष्य में विभागीय आधारभूत संरचनाओं, सामूहिक एवं व्यक्तिगत विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएँगे। सभा के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास योजनाओं का नज़री नक्शा भी तैयार किया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, लिट्टीपाड़ा के संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने जोशपूर्ण नारे लगाए और “आदि कर्मयोगी” शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने ग्राम विकास, सामाजिक जागरूकता एवं स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता बनाने का वचन दिया।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar pakur news pakur latest news pakur khabar aadi karmayogi