logo

सड़क पर खून से सने कपड़े में लिपटा मिली बंदूक, पुलिस जांच में जुटी

सिमडेगा_b.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के सिमडेगा ओडिशा बोर्डर पर बोड़ाखाड़ा के पास सड़क पर खून से सने कपड़े में एक बंदूक पड़ा देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बंदूक जिस कपड़े में लिपटा हुआ था, वह खून के धब्बों से भरा था। पुलिस द्वारा कपड़ा और बंदूक दोनों जब्त कर कोर्ट को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि खून से सने कपड़े को फोरेंसिक में भेजकर जांच करवाएगी। जिससे पता लग सके कि कपड़े में लगा खून इंसानी है या किसी जानवर का।
आशंका जताई जा रही है कि कपड़े में लगा खून जिसका भी है, उसकी हत्या इसी बंदूक से की गई है। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जाँच शुरू कर दी है। वहीं बंदूक मालिक का भी पता लगाने में जुटी हुई है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news Jharkhand update simdega khabar simdega news simdega update