रांची
राजधानी के पुंदाग ओपी क्षेत्र में शनिवार दोपहर जमीन कारोबारी कैशर ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब कैशर घर पर अकेला था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया।

पुंदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या के प्रयास का लग रहा है। हालांकि, इसके पीछे की वजहों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि कैशर ने यह कदम क्यों उठाया। जमीन कारोबार से जुड़ा विवाद या निजी तनाव इसकी वजह हो सकता है।
