logo

पाकुड़-बरहरवा रेल खंड में बड़ा हादसा टला, लोहे का टुकड़ा ट्रैक से हटाया गया

jumryuo.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़-बरहरवा रेल खंड पर असामाजिक तत्वों द्वारा रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ट्रेन परिचालन बाधित करने की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। यह घटना शनिवार देर रात तिलभुट्टा–कुमारपुर रेलवे फाटक के पास पोल संख्या 156/4-02 के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात असामाजिक तत्वों ने करीब डेढ़ फीट लंबा और लगभग 80-90 किलोग्राम वजन का भारी लोहे का टुकड़ा रेल पटरी से उखाड़कर डाउन ट्रैक पर रख दिया था। गनीमत रही कि समय रहते इस पर नजर पड़ गई, जिससे किसी बड़े रेल हादसे को टाल दिया गया।
इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से पाकुड़ रेल थाना में 11 जनवरी को कांड संख्या 18/26 दर्ज की गई है। प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 125, 137(1), 61(2) एवं रेलवे अधिनियम की धारा 3(2) 2(e) के तहत अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गई है। घटना के बाद आरपीएफ, जीआरपी और पाकुड़ मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुमारपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध नाजमी आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए आरपीएफ पाकुड़ रेल थाना लाया गया। रेल पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही है और पूरे मामले का खुलासा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Tags - latest Jharkhand News jharkhand news Updates latest updates news. Jharkhand News in hindi jharkhand Updates in hindi Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand news jharkhand news Pakur news Pakur news updates latest Pakur news Pakur New