logo

धोखाधड़ी : 3 पत्नियों वाले पति की चिंता...किस-किस से करूं प्यार! 1 से दिन में तो दूसरी से रात में, तीसरी के लिए जाना पड़ता है गांव

dhokebaj.jpg

गिरिडीहः

गिरिडीह जिले में भी एक व्यक्ति की तीन-तीन पत्नियों की कहानी का मामला सामने आया है।  शख्स घोडथंबा ओपी के मरपोका का रहने वाला है। युवक का नाम  सिकंदर विश्वकर्मा है। युवक की तीन पत्नियां हैं। पहली पत्नी मरपोका गांव की है, दूसरी पत्नी रजनी दिल्ली और तीसरी पत्नी भी दिल्ली में ही रहती है। मामले का खुलासा तब हुआ जब दूसरी पत्नी रजनी पति को खोजते हुए ससुराल पहुंची। यहां पहुंचने पर पता चला कि यहां भी उसकी एक पत्नी बसंती है। जिसके 3 बच्चे हैं। इस मामले में पत्नी न्याय के लिए पुलिस के पास जाने की बात कह रही है।


 

 

दिल्ली में रहता है सिकंदर 
बताया जाता है कि सिकंदर पिछले 15 सालों से दिल्ली में रहता है। दूसरी पत्नी रजनी भी वहीं काम करती थी। सिकंदर ने रजनी को प्रेम जाल में फंसाया और 1 जुलाई 2014 को उससे शादी कर ली। इसके बाद सिकंदर ने 2020 में यूपी की रहने वाली अंजली ढाका से शादी कर ली।  हालांकि अंजलि भी दिल्ली में ही रहती थी। इसलिए सिकंदर दिल्ली में रहने वाली दोनों पत्नियों को समय देता था। एक को दिन में तो दूसरी को रात में समय देता था। लेकिन, इसी बीच एक दिन सिकंदर का मोबाइल रजनी के पास छूट गया और तभी फोन से तीसरी पत्नी से बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आ गई। 


चर्चा का विषय है 
सिकंदर विश्वकर्मा ने अपनी तीनों पत्नियों से छिपा कर रखा कि उसकी शादी हो चुकी है। जब इस बात का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में चर्चा का विषय है। हालांकि इस मामले में अब पत्नी अब थाना जाकर न्याय की गुहार लगाने की बात कह रही है। कई महिला संगठनों का कहना कि यह पूरा मामला महिलाओं के साथ फ्रॉड का है। महिला संगठन पदाधिकारी कविता मुर्मू ने कहा कि यह मामला महिलाओं की निजता का हनन भी है। इस मामले में कानून के अनुसार उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।