logo

गढवा : मना करने पर भी बारात में गई थी पत्नी, गुस्साए शख्स ने खुद को लगा ली आग

ranka.jpg

गढ़वा: 

गढ़वा में एक शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की। शख्स ने अपने शरीर में किरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। मामला जिले के रंका थानाक्षेत्र अंतर्गत खुर्द गांव का है। शख्स का नाम रमेश राम है। कहा जा रहा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर रमेश ने आत्महत्या की कोशिश की। घटना में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वो अस्पताल में इलाजरत है। 

 

किरोसिन छिड़ककर लगाई आग
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को रमेश ने अपने शरीर में किरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटें तेज होती देखकर रमेश राम जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चिलाने की आवाज़ सुनकर उनकी पत्नी फ़ौरन वहां आई  और मदद के लिए लोगों को आवाज़ लगाई। मौके पर गामीणों ने उनकी मदद की। हालांकि तब तक शरीर का आधा हिस्सा झुलस चुका था।

सदर अस्पताल में है इलाजरत
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती करवाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज डॉ रामाशीष चौधरी ने किया। यहां से गंभीर रूप से झुलसे रमेश को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। 

 

पत्नी से विवाद के बाद लगाई आग
घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया गया कि गांव के अर्जुन राम की शादी डालटनगंज के मंदिर से होने जा रही थी। बारात मे गांव की कुछ महिला भी जा रही थी। बताया गया कि रमेश राम ने अपनी पत्नी को जाने से मना किया था फिर भी उनकी पत्नी बारात मे चली गई। इसी बात से नाराज रमेश राम ने खुद को जला लिया।