logo

पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, कहा- 5 लाख लेकर आओ नहीं तो कर दूंगा बर्बाद

ीोजा14.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पाकुड़ के नगर थाना में रांची की एक महिला ने अपनी बेटी पर हुए जुल्म को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने बताया है कि उसके दामाद ने पहले खुद को इंजीनियर बताकर शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही पता चल गया कि वह बेरोजगार है। उसकी पहले से दो पत्नियां भी हैं। पीड़िता की मां ने बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रांची की रहने वाली है। उसने पाकुड़ निवासी जावेद, उसके पिता शाहवान शेख और मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 


पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो
जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को पीड़िता की शादी जावेद के साथ हुई थी। निकाह के समय जावेद ने कहा था कि वह इंजीनियर है। बाद में पता चला कि वह बेरोजगार है। आस-पड़ोस के लोगों ने पीड़िता को बताया है कि जावेद ने पहले से दो शादियां कर रखी है। दोनों पत्नियों को भी मारपीट कर घर से भगा दिया। तीसरी पत्नी को भी प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। कहता है दहेज के तौर पर पांच लाख लेकर आओ। इससे पीड़िता ने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर उसको बर्बाद करने की धमकी देते हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/IgMHnUDDYLBDxlPX7oOXWz