logo

होली के मौके पर शराब पिलाई, धारदार हथियार से हमला किया; काम नहीं बना तो गोली मारी

holi4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पहले युवक को शराब पिलाई गई। उसके बाद तेज धारदार हथियार से उसपर हमला किया गया। इससे भी जब बात नहीं बनी तो गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। मृतक की पहचान मनोज कुमार चौधरी के रूप में हुई है। 


गोतिया से विवाद हुआ था
मृतक मनोज पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसका आपराधिक इतिहास रहा है। जानकारी के अनुसार मनोज चौधरी का अपने गोतिया से विवाद हुआ था। इसके बाद भी वह मंगलवार की रात वह अपने गोतिया के साथ बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ था और बहस हुई थी। इसी बहस के दौरान आरोपियों ने मनोज चौधरी पर हमला किया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 


पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक मनोज के शरीर में दो गोली मारी गई थी। घटना के बाद मनोज चौधरी को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की छानबीन में जुट गये। मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।