logo

गिरिडीह : पत्थर खदान में नहाने गए व्यक्ति की डूबकर मौत, शव की तलाश जारी, गांव में मातम

giridih_mau_khadaan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हिरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खटोरी पंचायत के दूनीसेर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब गांव के ही 50 वर्षीय अर्जुन सिंह की पत्थर खदान में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि अर्जुन सिंह रोज की तरह अपने खेत में हल चला रहे थे। खेत का काम निपटाने के बाद वे बैल को धोने और खुद नहाने के लिए गांव के पास स्थित एक पुराने पत्थर खदान के पानी में उतरे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, खदान में पानी काफी गहरा था, और नहाते समय अर्जुन अचानक गहराई में चले गए। पानी में हाथ-पैर मारते हुए वे कुछ ही क्षणों में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब तक कुछ समझा, तब तक अर्जुन पानी में समा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की गई। स्थानीय ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं किया जा सका था।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है। अर्जुन सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक और जलजमाव वाले पुराने खदानों को चिन्हित कर उन्हें सुरक्षा के लिहाज से घेरा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 


 

Tags - Latest Jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand Updates latest GiridihNews GiridihUpdates latest Giridihnews GiridihNews updates latest Gumal news Giridihupdates in hindi jharkhand Upates jharkhand News updates