पाकुड़/नंदलाल तुरी
झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर पाकुड़ में आज मंगलवार प्रात को "रन फॉर झारखंड" के तहत दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।.jpeg)
दौड़ प्रतियोगिता में भारी संख्या में लड़के-लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस दौड़ को उप विकास आयुक्त, आईटीडीए पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल प्राधिकारी एवं अन्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना की।.jpg)
यह दौड़ सिद्धू कान्हु मुर्मू पार्क स्थित वीआईपी रोड से उपायुक्त कार्यालय तक 3 किलोमीटर किया गया। 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में लड़कों में से प्रथम स्थान- रंजीत किस्कू, द्वितीय स्थान- मंटू ठाकुर और तृतीय स्थान- विनोद सोरेन तथा लड़कियों में से प्रथम स्थान- दिव्या मुर्मू, द्वितीय स्थान- बहामुनि हेंब्रम एवं तृतीय स्थान- प्रमिला हेंब्रम ने हासिल की। 
प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लड़का लड़कियों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत तथा सम्मानित किया गया।वहीं दौड़ प्रतियोगिता में 10 तक स्थान प्राप्त करने वाले लड़का लड़कियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने सभी की बेहतर स्वास्थ की कामना करते कहा दौड़ेगा झारखंड-बढ़ेगा झारखंड।