logo

जमशेदपुर : खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाया गया औचक जांच अभियान, जांच के लिए भेजे गए नमूने

poiuytr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साकची स्थित खालसा होटल का निरीक्षण जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल परिसर की साफ-सफाई, खाद्य भंडारण की स्थिति, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, फूड हैंडलरों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, फूड सेफ्टी लाइसेंस की वैधता सहित अन्य मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में कई आवश्यक दिशा-निर्देश होटल संचालक को दिए गए। साथ ही, होटल में उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों जैसे मंचूरियन, फ्राइड राइस, गुलाब जामुन आदि के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि यदि जांच रिपोर्ट में कोई भी खाद्य नमूना निर्धारित मानकों से अमानक, मिलावटी या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसे औचक निरीक्षण लगातार किए जा रहे हैं, ताकि जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।


 

Tags - Jamshedpur latest news jamshedpur updates latest jamshedpur News jamshedpur News Jharkhand Updates latest News