logo

रांची : हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुश्किल से बची पति की जान; लोगों ने जाम की सड़क 

police231.jpg

रांची 
रांची के रातु थाना क्षेत्र के सिमलिया में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक पुरुष घायल हो गया है। स्थानीय लोग ने सड़क जाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार पति - पत्नी मजदूर थे दोनों काम करके निकल रहे थे तभी एक हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक से गिरने के बाद बहुत दूर तक बाइक को हाईवा ने घसीटा जिससे महिला की मौक़े पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल मृतक महिला के पति का इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौक़े पर रातु थाना के थानेदार राम नारायण सिंह पहुंचे और लोगों को समझाने में लगे हुए हैं। स्थानीय लोग मुआवज़े की माँग कर रहे हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest