logo

जुआ अड्डे पर अचानक पहुंचे अपराधियों ने शुरू कर दी लूटपाट, फायरिंग में एक महिला को लगी गोली

lohardaga6.jpg


द फॉलोअप टीम, लोहरदगाः

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के समीप दीपावली की रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी बीच अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और लूटपाट करने लगे। अपराधियों ने उन लोगों से लगभग चार से पांच हजार रूपये लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल महिला को भर्ती करवाया गया है। जहां से डॉक्टर ने महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने कुडू थाना के पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों से पूछताछ कर रही है।

 


अपराधियों ने मोबाइल फोन लुट लिया

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के सामने दीपावली की रात लोग जुआ खेल रहे थे। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों ने वहां जुआ खेल रहे लोगों से पैसे लूटे और दो व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया। अपराधियों के फायरिंग में स्थानीय महिला कैरी उरांव (50 वर्ष) को गोली लग गई। जिसके बाद स्थानीयों के सहयोग से कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को भर्ती करवाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए महिला को रिम्स रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से कुडू थाना के पुलिस सूचित किया गया। कुडू थाना प्रभारी विश्वाजीत सिंह मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखने तक किसी भी अपराधियों की गिरप्तारी नहीं हुई थी