logo

आर्मी अफसरों के साथ घूमने गई महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर फौजियों को बनाया बंधक   

gangrape3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मध्यप्रदेश के इंदौर में आर्मी अफसर की महिला दोस्त के साथ गैंगरेप की खबर सामने आयी है। घटना इंदौर जिले के महू इलाके की बताई जा रही है। महू के मंडलेश्वर रोड के पास आर्मी अफसर अपनी महिला दोस्त के साथ पिकनिक करने निकले थे। इस दौरान हथियार से लैस कुछ बदमाश वहां पहुंचे और छेड़खानी, लूटपाट करने की कोशिश की। वे यहीं तक नहीं रुके, आर्मी अफसरों को जान से मारने की धमकी दी और फिर उनके साथ महिला मित्र का सामूहिक बलात्कार किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

रात के ढाई बजे घटना को दिया गया अंजाम 

घटना को लेकर बड़गोंदा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरोरे ने घटना की जानकारी दी। प्रभारी ने बताया कि कुछ आर्मी अफसर महू के इंफैक्ट्री स्कूल में यंग ऑफिसर्स का कोर्स कर रहे थे। क्लास के बाद आर्मी अफसर अपनी महिला मित्र के साथ घूमने निकले थे। सभी मंडलेश्वर रोड के पास कार से पिकनिक मानाने पहुंचे थे। तब समय रात के ढाई बज रहे थे। इस दौरान 6-7 अपराधी उनके पास पहुंचे और लूटपाट करने लगे। हथियार दिखा कर अपराधियों ने उनके सामान लुटे। इसके बाद उन्होंने आर्मी अफसर की महिला मित्र का गैंगरेप कर दिया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के पास पिस्टल चाकू जैसे हथियार थे।

अपराधियों ने मांगी थी 10 लाख की फिरौती 

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि अपराधियों ने आर्मी अफसर की गाड़ी में उन्हें बंधक बना लिया था। वे दूसरे आर्मी अफसरों से फिरौती मांग रहे थे। पुलिस ने बताया कि अपराधी 10 लाख रूपये की फिरौती मांगी थी। बाद में पुलिस के आने की सूचना पाकर सभी अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी आर्मी अफसरों ने अपने सीनियर को दी। इसके बाद पुलिस जे जवान घटास्थल पर पहुंचे, तब तक सभी अपराधी फरार हो चुके थे। सुबह के करीब 6 बजे सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि 6 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है उन्हें तलाशा जा रहा है।

Tags - gang rape newsMadhya pradesh crime newshindi crime newsmp police