द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के बोलबा प्रखंड के पीडियापोंछ बंडानाला पुल के नीचे बाइक सहित गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीन केरकेट्टा (पिता: मुक्ति प्रकाश केरकेट्टा, उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बोलबा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
