logo

हादसा : असंतुलित होकर पलटी बाइक, 19 वर्षीय युवक ने गंवाई जान

panki3.jpg

पलामू: 

पांकी प्रखंड मुख्यालय से 13 किमी दूर पांकी-बालूमाथ मुख्य सड़क पर डोढ़ादह पुल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खजूरी निवासी पूरन सिंह के 19 वर्षीय बेटे झलटू सिंह के रूप में हुई। 4 भाइयों में झलटू सबसे बड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया! 
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक झलटू रविवार की सुबह बाइक से पांकी प्रखंड के ताल पंचायत अंतर्गत खजूरी गांव से वापस लौट रहा था। लौटने के क्रम में डोढ़ादीह पुलिया के पास बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में आबुन निवासी बरतु भुइयां का 15 वर्षीय पुत्र चंदन भुइयां घायल हो गया। सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने पांकी थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी घटनास्थल पर पहुंचे।