logo

होमगार्ड बहाली में दौड़ लगाते हुए गश खाकर गिरा युवक, डॉक्टर नहीं बचा पाए जान

PALAMU3.jpg

दो फॉलोअप डेस्कः
पलामू के पुलिस लाइन में एक सप्ताह से होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती प्रक्रिया में दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भी दौड़ का आयोजन किया गया। एक युवक दौड़ के दौरान बेहोश हो गया। ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मियों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रेड़मा के निवासी विकास तिवारी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
जानकारी के मुताबिक रविवार को विकास तिवारी अपनी बारी आने के बाद दौड़ने के लिए लाइन में खड़ा हुआ। लेकिन, कुछ देर के बाद वह बहोश होकर गिर गया। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी और अन्य लोगों की मदद से उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि की
एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दौड़ के दौरान युवक की मौत हुई है। वहीं, टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव  परिजनों को सौंप दिया गया है। आंशका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से विकास तिवारी की मौत हो हुई है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।