logo

उड़ीसा रेल हादसा में महगामा का एक युवक भी घायल, दीपिका पांडेय की मदद से लौट रहा वापस 

WhatsApp_Image_2023-06-03_at_10_31_47_PM_(1).jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

2 जून की शाम को ओडिशा के बालासोर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ। जिसमें तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर हुई। इस दर्दनाक हादसे ने सबके होश उड़ा दिये। इस हादसे में लगभग 288 से भी अधिक लोग मारे गए और 1000 की संख्या में लोग घायल हुए। इस हादसे में झारखंड के महागामा विधानसभा क्षेत्र का एक युवक भी घायल हो गया। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय विधायक महगामा दीपिका सिंह पांडेय को मिली उन्होंने ओडिशा के यूथ कांग्रेस के सदस्यों को घायल युवक से मिलने को कहा, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अस्पताल में इलाजरत घायल युवक से मिलकर कुशलक्षेम लिया साथ ही महगामा वापस लौटने की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। दीपिका पांडेय ने कहा कि वह लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के संपर्क में ताकि यह जानकारी जुटाई जाए कि कहीं और कोई तो हादसे का शिकार नहीं हुआ है.