logo

Crime : रांची से युवक को किडनैप कर ले गये थे बिहार, दोनों राज्यों की पुलिस ने जाल बिछाकर किया बरामद

crimr4.jpg

रांचीः 
बीते दिनों रांची के एक युवक का अपहरण कर लिया गया था। जिसे सोमवार की देर शाम बिहार के बांका पुलिस की मदद से बरामद कर लिया गया। युवक का नाम रवि शंकर प्रसाद उर्फ राहुल कुमार है। युवक को अपहृत कर बदमाश बिहार ले गए थे। रविशंकर को अपराधियों ने बरियातू में डॉक्टर के के सिन्हा के आवास के सामने से उठाया था। इसके बाद उसे बिहार के बांका जिले में ले गए औऱ नौ लाख की फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने राहुल को बांका जिले के सदर थाना क्षेत्र के चरमौली हनुमान मंदिर के पास से बरामद कर लिया है।


2 दिन पहले रांची पुलिस बिहार पहुंची 
राहुल ने पुलिस को बताया है कि अपराधी सात की संख्या में थे और उसे जबरन स्कॉर्पियो में बिठा लिया गया था। थाना अध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि मामले में रांची पुलिस को बांका के ही अपहरणकर्ता होने की आशंका थी। इसे लेकर 2 दिन पहले रांची पुलिस बांका आई थी। लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गई। इसके बाद चक्काडीह  के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर मामला खुलता गया। युवक की बरामदगी के लिए एसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। रांची पुलिस रविशंकर को लेकर रवाना होगी। पुलिस ने कहा है कि बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।