logo

गढ़वा : रात से ही गायब था प्रेमी जोड़ा, सुबह लड़की आपत्तिजनक हालत में मिली..लड़के की मिली लाश

BARDIHA_GADHWA.jpg

गढ़वाः
गढ़वा जिले बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जत्रो बंजारी गांव में एक युवक की  प्रेम-प्रसंग में हत्या कर दी गई।  मृतक की पहचान  17 वर्षीय विकास कुमार में हुई है, विकास की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। जानकारी के अनुसार विकास कुमार का उसके गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।दोनों रात से घर गायब थे। सुबह से ही दोनों की खोजबीन की जा रही थी तो सुबह में लड़की आपत्तिजनक अवस्था में मिली। 


विकास का शव जंगल में मिला 
इसके बाद विकास की तलाश शुरू हुई तो गांव के पास के ही जंगल में लोगों ने एक शव को देखा। इसके बाद हजारों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बरडीहा थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी को इसकी सूचना दी। बरडीहा पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की खबर सुनते ही मझिआंव पुलिस निरीक्षक संजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। 


प्राथमिकी दर्ज 
शव देखकर लग रहा है कि विकास कुमार की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या की है। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि जत्रा बंजारी के ही सुनील रजवार एवं संजय रजवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा जाएगा.