logo

गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.586 किलो गांजा की तस्करी करते युवक को पकड़ा

गोड्डा_खबर.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर किया गया। पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति ब्लू रंग की मोटरसाइकिल से पंजवारा (बिहार) से गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकटिया होते हुए रेड्डी की ओर अवैध गांजा की तस्करी कर रहा है। 
जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और सूचना के आधार पर इस दल ने सिकटिया-रेडी मुख्य मार्ग स्थित लीलाथान के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। वाहन जाँच के दौरान, सिकटिया से रेड्डी की ओर आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस चेकिंग देखते ही अपनी गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे खदेड़कर पकड़ लिया। 
पकड़े गए 32 वर्षीय युवक ने अपना नाम मनोज मण्डलका पुत्र सतन मण्डल बताया है।जो कि ग्राम- मधैया, थाना- गोड्डा मुफस्सिल कर रहने वाला है। कड़ी पूछताछ करने बाद सतन मण्डल ने बताया कि गांजा और उसे तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू मोटरसाइकिल के बाएँ साइड टंगे झोले में रखा है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी बिना नंबर वाली ब्लू रंग की होंडा SP मोटरसाइकिल की तलाशी लीजहां सफेद रंग के झोले से गांजे के दो पैकेट और एक ब्लू रंग का इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। बरामद गांजे का कुल वजन 1.586 किलोग्राम बताया जा रहा है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त सतन मण्डल के खिलाफ गोड्डा मुफस्सिल थाना काण्ड सं0-180/2025 दिनांक 09.10.2025 को एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act, 1985) की धारा 20 (b) (ii) (A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और इससे जुड़े रैकेट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा आगे की जांच की जा रही है। 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update Godda news godda khabar godda update godda police news