logo

रांची में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, होली के दिन हुआ था विवाद 

deadbodyyyy2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राजधानी रांची के चुटिया इलाके में एक युवक की पत्थरों से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान दीपक दुबे के रूप में हुई। वह कोकर इलाके में किराए पर रहता था। चुटिया में उसके रिश्तेदार रहते थे। घटना होली के दिन की है। बताया जा रहा है कि नशे को लेकर किसी से दीपक का विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसकी हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने दीपक के चेहरे को पत्थरों से इतनी बुरी तरह कुचल दिया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। 

सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में और भी संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है। 


 

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi Hindi News