द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल कबड्डी संघ के तत्वावधान में 25 से 28 दिसंबर 2025 तक कोलकाता के सेंट्रल जेल ग्राउंड में आयोजित होने वाली 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आरती कुमारी का चयन झारखंड राज्य टीम में किया गया है। आरती के चयन से जिले में खुशी की लहर है और इसे जिले के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
झारखंड राज्य टीम में शामिल होने पर आरती कुमारी को उपायुक्त हेमंत सती, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक राजेश यादव, मनोज कुमार, ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष कुमार उर्फ टिंकू, जिला कबड्डी संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार साह, अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू, सोने लाल मंडल, राजीव कुमार, चंदन कुमार, संजय कुमार, हर्षिता एंजिला मुर्मू, प्रमोदनी सोरेन, आदित्य कुमार (कोषाध्यक्ष), कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल, निमाई चौधरी, सुष्मिता सोरेन सहित जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आरती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
