नंदलाल तुरी
पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे लाल वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार ग्राम नलपोखर निवासी साबीर शेख (पिता—स्वर्गीय समीद शेख), जो नगर थाना क्षेत्र के चोरी कांड संख्या 157/2006 में वांछित था, कई वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर साबीर शेख को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
