logo

ABVP विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में 10 जुलाई को रांची में करेगी संगोष्ठी

ABVP07.jpg

रांची  

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) 10 जुलाई को रांची में विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन करेगी। परिषद की ओऱ से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार बुधवार, 10 जुलाई 2024 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम रांची में संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी की शुरुआत प्रातः11 बजे हो जायेगी। संगोष्ठी का विष्य तकनीक के नए परिदृश्य में शिक्षा तथा युवा बताया गया है। 

ये लोग करेंगे संबोधित 
परिषद ने जानकारी दी है कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान होंगे। वहीं, विशेष उपस्थिति राष्ट्रीय महामंत्री यागवल्क्य शुक्ल की होगी। दोनों ही विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। मिली खबर के मुताबिक गोष्ठी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।  


 

Tags - ABVPStudent DaySEMINARJharkhand News