द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2027) में 10 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान (INDvsPAK Match) से होगा। आईसीसी (ICC) ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल (ODI World Cup 2027 Schedule) जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। 2 अक्टूबर 2027 को शुरू होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट 21 नवंबर तक खेला जायेगा। वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बावे और नामीबिया करेंगे। वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगे और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।
ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बावे की टीमें शामिल हैं। इस ग्रुप को क्वालीफायर मुकाबलों के जरिये आने वाली एक टीम पूरा करेगी। ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं।
India fans, save the dates! #CWC27 pic.twitter.com/QAnlzCGJbW
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 1, 2026
वर्ल्ड कप में 3 बार भिड़ सकते हैं इंडिया-पाक
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अगले साल प्रस्तावित वनडे वर्ल्ड कप में तीन बार मुकाबला हो सकता है। दरअसल, ग्रुप-ए में दोनों टीमों को साथ में रखा गया है। इसके बाद यदि दोनों ही टीमें सुपर-7 स्टेज में पहुंचती है तो फॉर्मेट के मुताबिक यहां सभी टीमों को एक-दूसरे से भिड़ना है तो ऐसी स्थिति में भी इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच हो सकता है। सुपर-7 की टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। यदि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में आमने-सामने होते हैं तो एक और मुकाबला हो सकता है।

टीम इंडिया के लीग स्टेज के मुकाबले का शेड्यूल
टूर्नामेंट में भारतीय टीम के मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। 10 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित इंडिया बनाम पाकिस्तान मुकाबला होगा। 14 अक्टूबर को टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। 17 अक्टूबर को टीम इंडिया का मैच क्वालीफायर -ए से होगा वहीं 24 अक्टूबर को टीम इंडिया जिम्बावे से भिड़ेगी।