द फॉलोअप डेस्क:
गिरिडीह में कोयला के अवैध खनन के दौरान चाल धसने का मामला सामने आया है। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। मरने वाले मजदूर का नाम प्रकाश पासवान है। वह मुफस्सिल थाना इलाके के महुआटांड़ का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार सीसीएल ओपन कास्ट माइंस के पीछे कुछ लोगों द्वारा अवैध कोयला खदान का संचालन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रकाश उसके नीचे दब गया। वहीं वहां मजदूर अन्य मजदूर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पाकर सीसीएल के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

अन्य खदान के अंदर घुसे लोग भी फरार
मौके पर मौजूद मृतक के भाई राजू पासवान ने पुलिस और उसके भाई को कुछ लोग काम करने के लिए सुबह घर से ले गए थे। सुबह 10 बजे उसका सूचना मिली कि उसका भाई खंता में दब गया है। आनन-फानन में वह घटनास्थल पर पहुंचा। जहां पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है। क्षेत्र के संचालित अन्य कोयला खदान के अंदर घुसे लोग भी फरार हो गए हैं। वहीं मृतक के घर में लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।