logo

आदित्य साहू का आरोप : झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर खत्म, 595 मंडलों में आंदोलन करेगी भाजपा 

झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर खत्म, 595 मंडलों में आंदोलन करेगी भाजपा 

रांची

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक (Two-Day State Working Committee Meeting) संपन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता (Press Conference) की। उन्होंने कहा कि लगातार तीन दिनों तक पार्टी के पदाधिकारियों (Party Office-Bearers) के साथ बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मार्गदर्शन (Guidance) हमलोगों को प्राप्त हुआ है। पहली बार 95 से 98 प्रतिशत नेता मौजूद हुए (Leaders Were Present)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के लोगों को परिवार मानते हुए सबकी चिंता (Concern for Everyone) करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन (Address) में झारखंड पर विशेष चिंता (Special Concern) जाहिर की है।


जेपीएससी का अध्यक्ष जेल में क्यों है?
आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को गुमराह करने में पीएचडी हासिल है। ये लोग हर गतिविधि में सिर्फ एक प्रेस नोट बनाकर बचने का काम करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पिछले 12 वर्षों में विकास हुआ है, लेकिन झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। छात्रों का भविष्य बेचा जा रहा है। यदि ऐसा नहीं हुआ है, तो जेपीएससी का अध्यक्ष जेल में क्यों है? उन्होंने कहा कि एमएमडीआर कानून का पूरे देश में स्वागत हो रहा है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी इसका स्वागत किया जा रहा है, लेकिन झारखंड में कोयला चोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है।


पूरे राज्य में पदयात्रा करेगी बीजेपी
आदित्य साहू ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजक तत्व हटाओ’ अभियान के तहत बीजेपी पूरे राज्य में पदयात्रा करेगी। लक्ष्मीकांत मुंडा किस समाज से आते थे, यह मुख्यमंत्री बताएं। उनकी हत्या उनके घर में कर दी गई। उन्होंने कहा कि बैठक में इन सभी विषयों पर चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के 595 मंडलों में शिक्षा, चिकित्सा और भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी आंदोलन करेगी। उन्होंने पंचायत चुनाव के मुद्दे पर कहा कि ट्रिपल टेस्ट क्यों नहीं करवाते? जब तक ट्रिपल टेस्ट नहीं होगा, हमलोग पंचायत चुनाव का विरोध करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछड़े समाज का आरक्षण छीनना चाहती है। इसलिए बीजेपी इसका विरोध करेगी।

Tags - BJP Jharkhand Aditya Politics Agitation