logo

NGT कोर्ट में भद्द पिटवाने के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधायक बिरसानगर के लोगों को डराने का चुनावी शिगूफा छोड़ रहे हैं : दिनेश कुमार

dinesh2.jpg

जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शनिवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर जमशेदपुर के पूर्व सांसद अजय कुमार और जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये लोग चुनाव नजदीक होने के कारण लोगों को डराकर अपना चुनावी लाभ लेना चाहते हैं। दिनेश कुमार ने कहा, "इंदिरा नगर और कल्याण नगर के मामले में NGT कोर्ट में अपनी भद्द पिटवाने के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक बिरसानगर के लोगों को डराने का चुनावी शिगूफा छोड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को भान था कि इंदिरा नगर और कल्याण नगर बस्तियों को तोड़ने की नोटिस झारखंड सरकार और सत्तारूढ़ कांग्रेस+झामुमो गठबंधन की ओर से प्रायोजित था। लोगों को डराकर एक पूर्व सांसद इसका चुनावी लाभ लेना चाहते थे। भाजपा के नेता और अपने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने सही दिशा में पहल की है। भाजपा सांसद ने पार्टी के मंडल अध्यक्ष संग जिला उपायुक्त से भेंट कर सरकार को इस दिशा में पहल करने की बात कही थी। दिनेश कुमार ने आगे कहा कि अब राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा इस मामले को सुनवाई से इंकार करते हुए झारखंड सरकार एवं अतिक्रमण से संबंधित बताया और याचिका को अस्वीकार कर दिया है तो विधायक सरयू राय इस मामले में अब बिरसा नगर को बेवजह घसीट रहे हैं ताकि लोग डरे-सहमे रहें। आरोप लगाया कि पूर्वी के विधायक बिरसानगर में बसे लोगों को भी बेघर करना चाहते हैं। जनता को इनके झूठे प्रपंच और मंसूबों को समझने की जरूरत है। दिनेश कुमार ने कहा, भाजपा और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो इंदिरा नगर और कल्याण नगर के लोगों के संग पहले की तरह मजबूती से खड़े है। मामले में फिर से सांसद संग जिला उपायुक्त से मिलकर NGT के निर्णय की जानकारी दी जायेगी और मांग होगा कि अंचल अधिकारीकी ओर से भेजे गये JPLE नोटिस तथा भ्रम फैलाने वालों की भूमिका की निष्पक्ष और दबाव रहित जाँच की जाये।